धार: महाशिवरात्रि पर पांडव कालीन गंगा महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Dhar, Dhar | Feb 15, 2026 महाशिवरात्रि पर पांडव कालीन गंगा महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़।महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर धार जिले के सुल्तानपुर स्थित अति प्राचीन पांडव कालीन गंगा महादेव मंदिर में रविवार दोपहर 12:00 तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही महिला और पुरुष श्रद्धालु लंबी कतारों में लगकर बाबा भोलेनाथ के दर्शन-पूजन करते नजर आए।