धार: महाशिवरात्रि पर धारेश्वर मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Dhar, Dhar | Feb 15, 2026 महाशिवरात्रि पर धारेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब।महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर धार के प्राचीन और प्रसिद्ध धारेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। रविवार सुबह 11 बजे तक मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं और बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे।