धार: उदय रंजन क्लब में कृषि मेले का समापन, किसानों को मिली आधुनिक खेती की जानकारी
Dhar, Dhar | Feb 14, 2026 उदय रंजन क्लब में कृषि मेले का समापन, किसानों को मिली आधुनिक खेती की जानकारी।धार उदय रंजन क्लब मैदान में आयोजित तीन दिवसीय कृषि विज्ञान मेले का शनिवार शाम 5:00 बजे समापन हुआ। कृषि विभाग के अधिकारी ज्ञान सिंह मोहनिया ने बताया कि मेले का उद्देश्य किसानों को आधुनिक तकनीक, प्राकृतिक व जैविक खेती, प्रसंस्करण और शासकीय योजनाओं से जोड़कर उनकी आय बढ़ाना रहा।