मंझनपुर: कौशाम्बी पुलिस लाइन में बड़े ही हर्सोल्लास के साथ मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व व किया गया हवन पूजन
कौशाम्बी अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में कौशाम्बी पुलिस लाइन में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया एवं विधि विधान से हवन पूजन कर प्रसाद का वितरण किया गया। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर रंग बिरंगी लाइटों से पूरे मंदिर परिसर को सजाया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन एवं मंझनपुर एसडीएम, आदि मौजूद रहे।