अनूपपुर: धनगवां बीट में 4 हाथियों का दल सक्रिय, एक स्थान पर नुकसान की सूचना
अनूपपुर वनमंडल के जैतहरी परिक्षेत्र अंतर्गत धनगवां बीट में मंगलवार सुबह 5 बजे 4 हाथियों का दल RF337, RF336, चौई और कुकुरगोंड़ा क्षेत्र में विचरण करता पाया गया। वन विभाग के अनुसार क्षेत्र में एक स्थान पर नुकसान की सूचना भी मिली है, जिससे ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।