टनकुप्पा: टनकुप्पा में मतदाताओं को जागरूक करने को ले परियोजना कार्यालय ने निकाली रैली।
Tan Kuppa, Gaya | Feb 22, 2024 अगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।इस मौके पर वोटरों को वोट के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही चुनाव में हर हाल में वोट करने को ले प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी सीडीपीओ के निर्देश पर महिला पर्यवेक्षिका रंजना कुमारी व प्रखंड समन्वयक किशोर कुमार की देखरेख में आयोजित की गई।