टनकुप्पा: टनकुप्पा में मतदाताओं को वोट के प्रति जागरूक करने को ले रैली का आयोजन,BDO शामिल।
Tan Kuppa, Gaya | Feb 20, 2024 टनकुप्पा बीडीओ अलिषा कुमारी के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में वोटरों को हर हाल में वोट करने व वोट के महत्व की जानकारी रैली के माध्यम से दी गई। टनकुप्पा मिडिल स्कूल से रैली प्रारंभ होकर मुख्य सड़कों होकर प्रखंड मुख्यालय तक पहुंची।