लटेरी: गुरुवार को लटेरी के जनपद कार्यालय के ग्राउंड में दिव्यांग जनों को वितरण किए जाएंगे उपकरण।
Lateri, Vidisha | Feb 14, 2024 बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार लटेरी की जनपद कार्यालय की ग्राउंड में क्षेत्र के दिव्यांग जनों को उपकरण वितरण करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम जनपद कार्यालय और नगर परिषद द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में पूर्व से चिन्हित दिव्यांगजनों को उपकरण वितरण किए जाएंगे।