पन्ना: जल समाधि या 'चिता आंदोलन'? केन-बेतवा विस्थापितों की हुंकार, प्रशासन पर दमन और घूसखोरी का संगीन आरोप!
Panna, Panna | Jul 5, 2026 केन-बेतवा लिंक परियोजना के खिलाफ आदिवासियों का 'चिता आंदोलन' आज तीसरे दिन भी जारी है। आंदोलनकारियों का आरोप है कि प्रशासन ने बिना उचित नोटिस और ग्राम सभा की मंजूरी के मुआवजे में धांधली की है। प्रदर्शन स्थल पर राशन, बिजली और पानी की सप्लाई रोकने से आक्रोशित ग्रामीणों को दिग्गज समाजसेवियों का भी खुला समर्थन मिला है।