सिकंदरा: सिकंदरा क्षेत्र में रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, किसानों ने शुरू की धान की रोपाई, गर्मी से मिली राहत
सिकंदरा तहसील क्षेत्र में बुधवार सुबह से मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से शुरू हुई रिमझिम बारिश रुक-रुक कर शाम करीब 4 बजे तक जारी रही। लगातार बारिश के चलते कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी बाधित रही, जिससे लोगों को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, बारिश ने किसानों के चेहरे पर खुशी लौटा दी। पर्याप्त नमी मिलने के बाद किसानों ने खेतों में धान की रोपाई