हसनगंज: बसीरत गंज के पास,ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर।
अजगैन कोतवाली क्षेत्र के बसीरत गंज के पास जमालपुर गांव निवासी सरजू पुत्र लक्षण किसी काम से घर वापस लौट रहा था । तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया आस पास के लोगो ने सीएचसी में भर्ती कराया गया । जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए किया गया रेफर ।