हसनगंज: बाकी गांव आग की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से झुलसने से युवक की इलाज के दौरान मौत परिजनो का रो रो कर बुरा हाल।
अजगैन थाना क्षेत्र के बाकी गांव निवासी सलाउद्दीन पुत्र हबीब हसन बीते दिन घर पर आग तापने के दौरान आग जला रहा था। तभी लकड़ी गीली होने से युवक ने घर मे रखे ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दिया।जिसके बाद तेज लपटो ने युवक को चपेट मे ले लिया हालत गंभीर होने पर chc से लखनऊ के निजी अस्पताल मे भर्ती कराया। इलाज के दौरान मौत हो गई खबर मिलते ही परिजनो का रो रो बुरा हाल।