जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव पपसरा खादर निवासी सलमान का एक अन्य युवक से किसी बात को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा है। बताते हैं कि रविवार को भी दोनों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। वहां जमा हुए ग्रामीणों ने किसी तरह विवाद शांत कराया। आरोप है कि इसके बाद विपक्षी युवक सलमान को देख लेने की धमकी देता हुआ वहां से फरार हो गया।