पोलायकलां: अकोदिया में गणतंत्र दिवस समारोह उत्साह से मनाया गया, कई स्थानों पर हुआ ध्वजारोहण, बच्चों ने दी प्रस्तुति
अकोदिया में सोमवार को सुबह 9 बजे नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। तेज शीतलहर के बावजूद बच्चों ने प्रभातफेरी में हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने विद्यालयों और मुख्य कार्यक्रम स्थल नगर परिषद परिसर में देशभक्ति पर आधारित नाटक, नृत्य और गीत प्रस्तुत किए।