बरेली: सुभाष नगर थाना क्षेत्र के करगैना में प्रेम-प्रसंग को लेकर युवक पर हमला, फायरिंग से मची दहशत, मुकदमा दर्ज
बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र के करगैना में बुधवार शाम प्रेम-प्रसंग के विवाद में एक युवक पर लड़की के भाइयों और उनके साथियों ने हमला कर दिया। पीड़ित पर लात-घूंसों से पिटाई के बाद फायरिंग की गई। गनीमत रही कि युवक को गोली नहीं लगी, लेकिन वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।