बरेली: बरेली के रामगंगा पुल पर युवक के कूदने का दावा करने वाला वीडियो हुआ वायरल, भमोरा पुलिस को सौंपी गई जांच
बरेली के रामगंगा पुल पर एक युवक के नदी में कूदने का दावा करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई। मामले की जांच भमोरा पुलिस को सौंपी गई है।वायरल वीडियो फेसबुक पर विकेंद्र शर्मा नामक युवक ने अपलोड किया है, जिसने अपने प्रोफाइल में खुद को गोरक्षक और पशु प्रेमी बताया है। वीडियो में तेज बारिश के बीच पुल पर एक स्कूटी खड़ी दिखाई दे रही।