मांझी: नशे में धुत युवक की पिटाई के बाद बिगड़ी हालत , पुलिस ने कराया अस्पताल में भर्ती
Manjhi, Saran | Jun 13, 2026 मांझी थाना क्षेत्र के ताजपुर बाजार में नशे में धुत एक युवक की जमकर पिटाई कर दी गई। जिससे वह बेहोश हो गया। युवक की पहचान फुलवरिया गांव निवासी 21 वर्षीय आशू कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने कब्जे में लेकर मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां इलाज चल रहा है।