विदिशा नगर: सांची रोड पर गोद में युवती बैठाकर दौड़ाई बाइक, वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने दबोचा
सांची रोड पर युवती को गोद में बैठाकर तेज रफ्तार बाइक दौड़ाने वाले युवक पर पुलिस ने कार्रवाई की है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देश पर कोतवाली थाना पुलिस ने बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर चालक की पहचान कर उसे पकड़ लिया।