नारायणपुर: बेनीपुर में अखंड रामधुनी एवं संकीर्तन महोत्सव का शुभारंभ
धार्मिक आस्था और भक्ति के माहौल में बेनीपुर (भवानीपुर) में शुक्रवार से अखंड रामधुनी एवं संकीर्तन महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत 3 अप्रैल को सुबह 12 बजे विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजन के दौरान लगातार रामधुन और संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना हुआ है।