लोहरदगा: लोहरदगा में आरोग्य फाउंडेशन ऑफ इंडिया की हुईं महत्वपूर्ण बैठक, 15 हजार गांवों तक सेवा विस्तार की बनी रणनीति।
लोहरदगा आरोग्य फाउंडेशन ऑफ इंडिया के जिला सचिव सुनील अग्रवाल के आवास पर शनिवार दोपहर 1:30 बजे केंद्रीय समिति से पधारे पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 25 एवं 26 जुलाई को रांची स्थित माहेश्वरी भवन में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।