अररिया: सिविल कोर्ट परिसर से राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार रथ को जिला जज ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Araria, Araria | May 8, 2025 अररिया सिविल कोर्ट परिसर में 10 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होना है जिसको लेकर तैयारी जोर-शोर से चल रही है. इसी करी में गुरुवार को सिविल कोर्ट परिसर से राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार रथ को जिला जज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जो जिले भर के विभिन्न क्षेत्रों में घूम-घूम कर लोगों को इसकी जानकारी देगी.