सोहागपुर: सोहागपुर थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 3 में हुई चोरी सूने घर से अज्ञात चोरों ने सोने चांदी के जेवर सहित नगदी किए पार
शहडोल रविवार को लगभग 2:00 बजे वार्ड क्रमांक 3 के रहने वाले रवि कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया है कि उनके सूने घर से अज्ञात चोरों के द्वारा घर में रखा सोना एवं चांदी के जेवर सहित लगभग 13000 रुपए नगद की चोरी हुई है,मामले की शिकायत उन्होंने सोहागपुर थाने में भी की है,उन्होंने बताया है कि वह अमरकंटक गए थे इसी दौरान अज्ञात चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया है।