इंदौर: शादी का झांसा देकर लंबे समय तक दुष्कर्म, केस में मदद के नाम पर मिला था आरोपी, हीरा नगर का मामला
Indore, Indore | May 5, 2025 इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसमें एक पीड़िता द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि उसका अपने पति से तलाक का केस चल रहा है। जिस कारण उसका कोर्ट में आना जाना लगा रहता था। इसी दौरान कोर्ट में उसकी मुलाकात नयन नाम के एक शख्स से हुई, जिसने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाएं और फिर बाद में वह मुकर गया l