इंदौर: नीट परीक्षा के कुछ केंद्रों पर बिजली नहीं थी, कलेक्टर ने इसे भविष्य के लिए सबक बताया
Indore, Indore | May 5, 2025 इंदौर में रविवार को 49 केन्द्रो पर 27 हज़ार से अधिक परीक्षार्थी नीट की परीक्षा दे रहे थे, इस दौरान शहर में आंधी तूफान और तेज बारिश का दौर शुरू हुआ जिसके चलते कई केंद्रों पर बिजली नहीं थी।छात्रों से मिली जानकारी के अनुसार इंदौर में 10 से अधिक केंद्र कई घंटे अंधेरे में थे।इन परीक्षा केंद्रों पर बिजली जाने पर न तो जनरेटर की व्यवस्था थी और न मोमबत्ती थी।