आगरा: ताजगंज में अरोड़ा डेली नीड्स में चोरी, चोरों ने गल्ले से ₹27,000 ले उड़े, घटना सीसीटीवी में कैद, पुलिस जांच में जुटी
Agra, Agra | Jan 19, 2026 थाना ताजगंज के ताजगंज में अरोड़ा डेली नीड्स में चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने दुकान से गल्ले में रखे करीब 27 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। आवाज सुनकर पड़ोसी जाग गए, जिससे घबराकर चोर अपना बैग व जूते छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।