आगरा: IPO निवेश ठगी गिरोह का वांछित अभियुक्त कासिम गिरफ्तार, साइबर क्राइम पुलिस ने मेरठ से किया गिरफ्तार
Agra, Agra | Jan 19, 2026 IPO स्टॉक में निवेश कर अधिक लाभ दिलाने का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह के एक वांछित अभियुक्त को साइबर क्राइम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि अभियुक्त ने फर्जी तरीके से चालू खाता खुलवाकर उसके माध्यम से लोगों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी की। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।