डेहरी: पावर स्टार पवन सिंह ने पाली रोड के निजी होटल में पीसी के दौरान चुनावी मैदान से हटने की नसीहत पर आरके सिंह को दिया जवाब
Dehri, Rohtas | May 4, 2024 काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पवन सिंह ने केंद्रीय मंत्री व आरा से BJP सांसद व प्रत्याशी आरके सिंह को पाली रोड स्थित निजी होटल में PC दौरान करारा जवाब दिया, कहा कि उनकी बहुत इज्जत करते हैं। लेकिन जिस लहजे में आरके सिंह ने मीडिया से बातचीत में चुनाव नही लड़ने,मैदान से हट जाने की बात कही है; तो वह कहना चाहते हैं कि वह कोई पाकिस्तान में पैदा नहीं लिए हैं।