डेहरी: आरपीएफ की टीम ने रेलवे स्टेशन से चोरी के 05 मोबाइल के साथ दो शातिर चोरो को किया गिरफ्तार
Dehri, Rohtas | May 3, 2024 ट्रेनों में बढ़ती चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी व बरामदगी के मद्देनजर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज रेल पुलिस ने यात्रियों के फोन चोरी करने वाले गिरोह के दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।RPF इंस्पेक्टर रामविलास राम के मुताबिक दो व्यक्तियो को संदिग्ध अवस्था में पाया गया जिसके पास से 05 मोबाइल बरामद हुआ । दोनो कैमूर के निवासी है।।