घोड़ाडोंगरी: सुबह से हो रही झमाझम बारिश से सतपुड़ा डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ा, 1430 फीट पहुंचते ही खोले जा सकते हैं गेट
औद्योगिक नगरी सारणी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार सुबह से लगातार झमाझम बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही वर्षा से जहां लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है, वहीं सतपुड़ा जलाशय का जलस्तर भी तेजी से बढ़ने लगा है। बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया है और नदी-नाले भी उफान की ओर बढ़ रहे हैं।