धार: मगजपुरा में आयुर्वेद दिवस पर वृद्धजनों के लिए स्वास्थ्य शिविर और व्याख्यान का कार्यक्रम हुआ आयोजित
Dhar, Dhar | Oct 23, 2024 9वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर शासकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय मगजपूरा धार में पेंशनरों के लिए एक स्वास्थ्य शिविर एवं व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वृद्धावस्था से संबंधित रोगों और उनकी रोकथाम पर केंद्रित था। शिविर में वृद्धजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण और आयुर्वेदिक जांच की गई।