चकिया: चकिया क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, उमस भरी गर्मी से मिली राहत
चकिया क्षेत्र में आज मंगलवार शाम करीब 4 बजे को तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई। कई दिनों से पड़ रही गर्मी और चिपचिपी उमस से परेशान लोगों ने बारिश के बाद राहत महसूस की। वही मौसम में आई ठंडक से बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी लोगों के चेहरे खिल उठे। हालांकि कुछ स्थानों पर जलभराव की भी स्थिति देखने को मिली।