ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के अरखा स्थित ऐश डाइक के पास सोमवार की शाम, गंगा कटरी क्षेत्र में झाड़ियों के बीच नग्न अवस्था में एक युवक का शव पड़ा हुआ पाया गया था।शव के पास से पुलिस ने मोबाइल फोन, कपड़े, जूते व एक महिला का निर्वाचन कार्ड बरामद किया था।मौके से मिले सामान के माध्यम से पुलिस ने शव की शिनाख्त प्रयागराज के एयरपोर्ट थाना निवासी सन्तोष के रूप में की है।