खरगोन। जिले के भैरूघाट क्षेत्र में नर्मदा-शिप्रा पाइपलाइन फूटने से रविवार को बाढ़ जैसे हालात बन गए। पाइपलाइन में अचानक हुए रिसाव से करीब 40 फीट ऊंचाई तक पानी का फव्वारा उठने लगा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। तेज बहाव के कारण कई मकानों को नुकसान पहुंचा और घरों में रखे फ्रिज, कूलर सहित अन्य घरेलू सामान पानी में बह गए।