फतेेहपुर: देर रात दर्दनाक हादसा: पेड़ से टकराई कार, एक की मौत और दो गंभीर घायल
बाराबंकी जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र में देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक किसान की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा खदरा मोड़ के पास हुआ। बताया जा रहा है कि सिहाली की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे उतरकर पेड़ से जा टकराई।