सारंगढ़ जिले में मानसून से पहले बाढ़ संभावित गांवों का जिला प्रशासन ने निरीक्षण शुरू कर दिया है। नदी-नालों, तटबंधों की स्थिति और जल निकासी की व्यवस्था का जायजा लेकर संभावित बाढ़ से निपटने की तैयारियां की जा रही हैं। ग्रामीणों को भी जागरूक किया जा रहा है।