हसनपुर थाना क्षेत्र के परोरिया लचका पुल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन ने पहले साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान मालीपुर निवासी रोहित पासवान, पिता रामसेवक पासवान, अपनी मोटरसाइकिल से मौके पर पहुंचे और उसी वाहन की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी तेज थी कि रोहित पासवान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।