नानपारा: रुपईडीहा की महिला पुलिस टीम ने मुख्य बाजारों भीड़भाड़ वाले इलाकों का किया सघन निरीक्षण, महिलाओं को दिए आवश्यक निर्देश
रुपईडीहा महिला पुलिस टीम ने 'मिशन शक्ति' अभियान के तहत कस्बे के मुख्य बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सघन निरीक्षण किया। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने दुकानदारों, राहगीरों और महिलाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। महिला पुलिस टीम ने बाजार में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी।