अनूपपुर: हाथियों की दस्तक से पोड़ी बीट में हड़कंप, फसल और मकान को नुकसान
अनूपपुर। वनमंडल अनूपपुर के फुनगा सर्किल अंतर्गत पोड़ी बीट में 17 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10:30 बजे हाथियों के विचरण से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। इस दौरान बारेलाल सिंह के मकान को नुकसान पहुंचा, वहीं रामलाल गोंड सहित अन्य किसानों की फसल भी प्रभावित हुई। वन विभाग ने क्षेत्र के ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।