पलिया: दुधवा टाइगर रिजर्व में भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए जलविहार करते गैंडे, पर्यटकों ने किया कैमरों में कैद
दुधवा नेशनल पार्क की दक्षिण सोनारीपुर रेंज से एक बेहद खूबसूरत नजारा सामने आया है। भीषण गर्मी और बढ़ते पारे से राहत पाने के लिए पार्क में स्वच्छंद घूम रहे गैंडे पानी में जलविहार करते नजर आए। जंगल सफारी पर गए सैलानियों की तो जैसे लॉटरी लग गई! उन्होंने इस अद्भुत नजारे को न सिर्फ अपनी आंखों में बसाया, बल्कि कैमरों में कैद कर सोशल मीडिया पर भी वायरल किया हैं।