कोटड़ी: सांसद दामोदर अग्रवाल की मौजूदगी में नोहरा देवनारायण मंदिर पर विष्णु महायज्ञ की पूर्णाहुति
जित्यास के नोहरा गांव स्थित काली छाट देवनारायण मंदिर में चल रहे 21 कुंडात्मक श्री विष्णु महायज्ञ की आज शनिवार दोपहर करीब 4 बजे को पूर्णाहुति हुई। महायज्ञ में 51 जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन कुंडों में आहुतियां दी। 27 मार्च को कलश यात्रा से शुरू हुए इस महायज्ञ का अभिजीत मुहूर्त में पूर्णाहुति व महाआरती के साथ समापन हुआ। श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की