सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधराम बस्ती में मंगलवार को 33 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में 4:00 बजे सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान आकाश के रूप में हुई है, जिसका शव उसके कमरे से बरामद किया गया। सूचना मिलते ही सोनारी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।