अजीतमल: कोतवाली क्षेत्र के गढ़िया ओवरब्रिज के समीप अनियंत्रित कंटेनर ने रेलिंग तोड़ी, चालक सुरक्षित, बड़ा हादसा टला
कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार गुरुवार की मध्यरात्रि करीब 1 बजे एक कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी लोहे की सुरक्षा रेलिंग तोड़ते हुए उस पर चढ़ गया। हादसे में चालक सुरक्षित बच गया, जबकि समय रहते स्थिति नियंत्रित होने से बड़ा हादसा टल गया। राजस्थान के अलवर जनपद निवासी जावेद उड़ीसा से कंटेनर लेकर अलवर जा रहे थे। देर रात गढ़िया पुल पार