सबलगढ़: चंबल की मुख्य नहर पर पुल निर्माण शुरू, सिकरौदा-सबलगढ़ मार्ग पर आवागमन होगा सुगम, ₹29 करोड़ होंगे खर्च
सबलगढ़ सिकरौदा से सबलगढ़ अंबाह शाखा नहर मार्ग पर स्थित चंबल मुख्य नहर पर पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित होने वाले इस पुल से वाहनों का आवागमन सुगम होगा और दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है। यह पुल सिकरौदा-सबलगढ़ नहर मार्ग के लिए चंबल मुख्य दाहिनी नहर पर बनाया जा रहा है। इसकी लागत 2.40 करोड़ रुपए अनुमानित है