डोभी: डोभी में शांतिपूर्ण रामनवमी मनाने के लिए डोभी पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध
Dobhi, Gaya | Mar 25, 2026 आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर डोभी थाना पुलिस पूरी तरह सक्रिय दिख रही है। इसी क्रम में बुधवार की शाम करीब पांच बजे डोभी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में डोभी बाजार क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने बाजार के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर पैदल गश्त कर आम लोगों से शांति एवं आपसी भा