बरेली: बरेली में 'नो-एंट्री का खेल' उजागर, ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
बरेली में बुधवार सुबह डेलापीर तिराहा–स्टेडियम रोड पर हुए दर्दनाक हादसे के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। नो-एंट्री ज़ोन में सुविधा शुल्क लेकर ट्रक को घुसाने का खुलासा बड़ा झटका साबित हुआ। इसी ट्रक ने स्कूटी सवार दंपती को टक्कर मार दी थी, जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई और पति गंभीर रूप से घायल हो गया। सब ने चार पुलिस कर्मियों को किया सस्पेंड।