गरौठा: तेज रफ्तार का कहर: गरौठा में बाइक पुलिया से टकराई, तीन युवक गंभीर घायल
गरौठा के ककरबई मार्ग पर नई बस्ती के पास सोमवार को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार सुमित, विशाल और विनय गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को सीएचसी गरौठा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।