सिद्धमुख: गांव मानपुरा की रोही में कुण्ड से पानी निकालते समय पैर फिसलने से एक व्यक्ति की डूबने से मौत, मामला दर्ज
Sidhmukh, Churu | Apr 12, 2026 मानपुरा की रोही में खेत में बने कुण्ड से पानी निकालते समय पैर फिसलकर कुण्ड में गिरने से पानी में डुबने के कारण लिखमाराम की मौत होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद एएसआई पारस मय पुलिस टीम के मौके पर पहुंचे, घटना का मौका निरीक्षण किया। नरेश कुमार पुत्र लिखमाराम मेघवाल की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव उनके परिजनों को सौंप दिया है।