मऊ: कर्वी मानिकपुर मुख्य मार्ग पर रेहुंटिया के पास खड़े ट्रक से टकराकर बाइक सवार दो घायल, एक जिला अस्पताल में भर्ती
कर्वी मानिकपुर मुख्य मार्ग में रेहुंटिया के पास बीते बुधवार की रात्रि 11:00 बजे बाइक सवार चन्द्र किशोर और रशीद अली निवासी बिहारा ट्रक से टकराकर घायल हो गए। दोनों बाइक से सरैयन से बिहारा जा रहे थे ,तभी रोड किनारे खड़े ट्रक की वजह से यह हादसा होगया। वहीं चंद्र किशोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, और राशिद अली को मामूली चोट आई है।