महुआडांड़: जमीन विवाद में छोटे भाई और भतीजों ने बड़े भाई की टांगी से काटकर की हत्या, पत्नी-बेटा गंभीर घटना गुरुवार की है
महुआडार थाना क्षेत्र अंतर्गत पोटमाडीह ग्राम स्थित जमीन विवाद में छोटे भाई एवं भतीजे ने मिलकर बड़े भाई की हत्या टांगी से वार कर कर दिया ।वहीं बड़े भाई मृत की पत्नी एवं बेटा गंभीर रूप से घायल है। घटना गुरुवार की शाम 5- 6:00 बजे की है। मामले पर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने शुक्रवार की शाम 6:00 बजे बताएं कि आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द कर ली जाएगी छापामारी जारी है।