भाजपा जिला कोडरमा की संगठनात्मक बैठक शुक्रवार को गीतांजलि बैंक्वेट हॉल में जिला अध्यक्ष अनूप जोशी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संत रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर जन्मस्थली से आए पवित्र कलश को बूथ स्तर तक पहुंचाने और जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। साथ ही 10 से 14 अगस्त तक जिलेभर में तिरंगा यात्रा तथा 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाने की रूपरेखा तय की गई। बैठक में विधायक डॉ. नीरा यादव, जिला प्रभारी प्रवीण मेहता सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।